फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young girl died in accident in noida.

पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने युवती को कुचला

Thu, 02 Oct 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Oct 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
Young girl died in accident in noida.

ग्रेटर नोएडा के जेवर-झाझर रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर भाई के साथ बाइक पर जा रही एक युवती की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवती का भाई ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था और वह बाइक से नीचे गिर गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि जेवर कोतवाली क्षेत्र के रन्हेरा निवासी प्रेमपाल का बेटा कालू बाइक से अपनी बहन पूनम (20) के  साथ किसी काम से जेवर गया था।
विज्ञापन


वहां से काम निपटाने के बाद दोपहर को बाइक से ही दोनों बहन-भाई वापस अपने गांव के लिए लौट रहे थे। जब वह जेवर-झाझर रोड पर भट्टा के पास पहुंचे तो उसी समय उनके सामने एक ट्रैक्टर आ गया, जो धूल उड़ाता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

के भाई ने धूल से बचते हुए ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के लिए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। स्पीड बढ़ने से अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पूनम सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर वह कुचल गई। इस दर्दनाक हादसे में पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुडरेह निवासी चालक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे ले लिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरने की बात कही लेकिन परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी चालक उनके कब्जे में है और तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

कार बाइक की टक्कर, दो घायल
नोएडा सेक्टर-33 में रामलीला देखकर घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

मूलरूप से हरदोई निवासी अश्वनी कुमार और मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी सुरेंद्र सिंह निठारी में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात दोनों सेक्टर-33 में रामलीला देखने गए थे।


यहां पर रामलीला देखने के बाद दोनों देर रात बाइक से निठारी जा रहे थे, तभी एनटीपीसी चौराहे के पास एक इटियोस कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अश्वनी को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अश्वनी के जीजा बृज किशोर ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-24 पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed