फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young boy started walking on metro track.

मेट्रो ट्रैक पर टहलने लगा युवक, थमी रफ्तार

Tue, 30 Sep 2014 01:25 AM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
young boy started walking on metro track.

मेट्रो ट्रैक पर सोमवार को अचानक एक युवक चलने लगा, जिसके चलते करीब 11 मिनट तक मेट्रो का संचालन बाधित रहा। सीआईएसएफ और मेट्रो स्टाफ ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और मेट्रो दोबारा ट्रैक पर दौड़ी।

विज्ञापन


द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा सिटी सेंटर की ओर जा रही मेट्रो को सुबह 9:02 बजे शादीपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचने से पहले रोकनी पड़ी। दरअसल, शादीपुर प्लेटफॉर्म पर उतरकर एक युवक नोएडा सिटी सेंटर / वैशाली रूट के ट्रैक चलने लगा।
विज्ञापन


उसे देखकर अन्य यात्रियों ने शोर मचाते हुए मेट्रो स्टेशन प्रबंधन समेत कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने तुरंत मेट्रो ऑपरेशनल कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए नोएडा/ वैशाली और द्वारका की ओर जाने वाली अप एंड डाउन ट्रेनों के संचालन को रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के ड्राइवर ने दिखाई होशियारी

young boy started walking on metro track.

हालांकि इससे पहले ही द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेन पटेल नगर से शादीपुर के बीच पहुंच गई थी, लेकिन दूसरे ट्रैक पर युवक को देखकर ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। इस बीच सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े।

इन्हें देखकर युवक आगे की ओर भागने लगा, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। हालांकि फिर भी पूछताछ जारी है।

बता दें कि दो दिन पहले भी एक युवती इसी तरह मेट्रो ट्रैक पर उतर गई थी जिसके बाद काफी देर तक मेट्रो सेवा बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed