{"_id":"5708822c18c89a1acb06c681667c6721","slug":"young-age-problems-can-tell-a-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ठी लिखकर बताएं किशोरावस्था की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्ठी लिखकर बताएं किशोरावस्था की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में अब किशोरावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं का निदान चिट्ठी के जरिये मिल सकता है। किशोरों को अपनी चिट्ठी बीके अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर-चार में देनी होगी।
विज्ञापन
इस दौरान किशोर अपनी पहचान कमरे में मौजूद कर्मचारियों को बता सकता है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में शिकायत ड्रॉप बॉक्स भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. वंदना ने बताया कि किशोरावस्था के दौरान कई शारीरिक एवं मानसिक बदलाव होते हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि किशोर अपनी समस्याएं खुलकर डॉक्टरों को नहीं बता पा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन