{"_id":"570409744f1c1bd137c81269","slug":"you-will-suffered-from-the-heat-mercury-can-be-up-to-47-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से हाल होगा बेहाल, 47 डिग्री तक जा सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से हाल होगा बेहाल, 47 डिग्री तक जा सकता है पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सही साबित हुआ, तो इस बार गर्मी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार ठंड कम पड़ने और पश्चिमी विक्षोभों से ज्यादा बारिश नहीं होने के कारण ऐसा अनुमान है।
विज्ञापन
मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद हल्के बादल छाने और हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में बीते दिनों की तुलना में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अप्रैल 1941 को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही गुड़गांव में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बार गर्मी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर का पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कहीं-कहीं पर आंधी/ तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं पर बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन