{"_id":"26ef281a84ba50fe4ca041375a387735","slug":"you-shall-camp-in-east-delhi-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर पूर्वी दिल्ली में डेरा डालेगी आप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर पूर्वी दिल्ली में डेरा डालेगी आप
प्रिया गौतम/ अमर उजाला, कौशांबी
Updated Fri, 23 Jan 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर तीन दिनों के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली में डेरा डालेंगे। सुरक्षा कारणों से दिल्ली में रास्ते बंद रहेंगे। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए गाजियाबाद से दिल्ली गए करीब 600 कार्यकर्ता वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
ये कार्यकर्ता दिल्ली के कोंडली, आनंद विहार, विश्वास नगर, पटपड़गंज, कृ ष्णानगर, प्रीत विहार, मयूर विहार, निर्माण विहार आदि जगहों पर प्रचार करेंगे।
पार्टी के गाजियाबाद जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते 24, 25 और 26 जनवरी को पार्टी के कार्यकर्ता गाजियाबाद और नोएडा से सटे इलाकों में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
कई जगहों पर पार्टी के नेता भी जनसभाएं करेंगे। बताया गया कि इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं को पहले ही पार्टी आलाकमान ने इन क्षेत्रों में तीन दिनों में पकड़ मजबूत करने और पार्टी के उद्देश्य और वादे लोगों तक पहुंचा कर उन्हें जोड़ने की कोशिश करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन