{"_id":"6a96f4ef3ea6fb9a3a02adb6","slug":"you-have-accused-the-delhi-government-of-a-rice-scam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153066-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप ने दिल्ली सरकार पर चावल घोटाले का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप ने दिल्ली सरकार पर चावल घोटाले का लगाया आरोप
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ साल में यह दूसरी एफआईआर है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दवा घोटाले के बाद अब चावल घोटाले में 27 अगस्त को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है, जिसमें खाद्य मंत्री का भी जिक्र है।
सौरभ ने कहा कि दिल्ली के गरीबों के लिए एफसीआई से आया 50,645 मीट्रिक टन चावल हरियाणा की कंपनी को बेच दिया गया। नेरमैक गुवाहाटी के एजीएम अंजन दत्ता ने सात जनवरी को मंत्री सिरसा को पत्र लिखकर ओएमएसएस के तहत बिना ई-ऑक्शन 31,000 मीट्रिक टन चावल मांगा था। मंत्री ने पत्र कमिश्नर को भेजने के बजाय एडिशनल कमिश्नर अरुण झा को भेजा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दिन झा ने एफसीआई को एनओसी देकर चावल दिलवा दिया। चार मई को दोबारा 31,000 टन की मांग पर फिर एनओसी दे दी गई। कुल 5 करोड़ किलो चावल दिल्ली में बंटना था, पर एक किलो भी नहीं बंटा। सौरभ ने कहा कि निलंबित एडिशनल कमिश्नर झा ने नोटिस के जवाब में लिखित में कहा है कि उसने मंत्री से चर्चा और निर्देश पर ही पत्राचार किया था। ब्यूरो