फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SIR notice issued to former RBI Governor and 125 year old Shyam Mukhijaa as well

दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण: पूर्व आरबीआई गवर्नर और 125 वर्षीय श्याम मुखीजा को भी एसआईआर नोटिस, कई और भी नाम

Mon, 21 Sep 2026 11:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 21 Sep 2026 11:11 PM IST
सार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में विवरण विसंगतियों के कारण 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस मिले। इनमें पूर्व आरबीआई गवर्नर बिमल जालान और 125 वर्षीय श्याम मुखीजा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
SIR notice issued to former RBI Governor and 125 year old Shyam Mukhijaa as well
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान विवरण में विसंगतियों को लेकर प्रमुख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें पूर्व आरबीआई गवर्नर बिमल जालान और पूर्व वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन शामिल हैं। वहीं 125 वर्षीय मतदाता श्याम मुखीजा को भी नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मुखीजा का नाम ‘सेल्फ नेम मिसमैच’ के कारण चिह्नित किया गया है। किसी आधिकारिक दस्तावेज में नाम की स्पेलिंग में अंतर या गलती होने को इस श्रेणी में रखा जाता है। वह सूची में सबसे अधिक उम्र के मतदाता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


एसआईआर के तहत करीब 97 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद 33.13 लाख मतदाताओं को विवरण में विसंगतियों के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे मामलों की है, जहां वर्तमान विवरण का वर्ष 2002 की पिछली एसआईआर में दर्ज जानकारी से मिलान नहीं हो पाया। नोटिस पाने वालों में 80 और 90 वर्ष की उम्र के कई मतदाता भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चुनाव आयुक्त एसएस संधू समेत कई प्रमुख नाम भी सूची में हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने पिछले वर्ष दिल्ली में 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं के विवरण के सत्यापन का निर्देश दिया था। वर्ष 2020 में दिल्ली में करीब 150 शतायु मतदाता दर्ज थे। नोटिस का मतलब मतदाता का नाम हटाया जाना नहीं है। संबंधित मतदाताओं को जवाब और दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व आरबीआई गवर्नर बिमल जालान और पूर्व वायुसेना प्रमुख ब्राउन को नोटिस
एसआईआर के दौरान विवरण में विसंगतियों को लेकर पूर्व आरबीआई गवर्नर बिमल जालान और पूर्व वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह प्रक्रिया मसौदा मतदाता सूची में 97 लाख से अधिक मतदाताओं को कवर करती है। कुल 33.13 लाख मतदाताओं को विवरण में विसंगतियों के लिए नोटिस मिले हैं। कई मामलों में मतदाताओं का विवरण 2002 के पिछले एसआईआर से मेल नहीं खाया। एनएके ब्राउन को "पिछले एसआईआर से अनमैप्ड" होने के कारण नोटिस जारी हुआ। वह जुलाई 2011 से दिसंबर 2013 तक वायुसेना प्रमुख रहे थे। यह जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा अपलोड की गई सूची में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed