फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal tweet about raid

'आप कुछ नहीं बिगाड़ सकते, पता है अगली रेड कहां होगी'

Sat, 16 Jan 2016 05:59 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
kejriwal tweet about raid

बार- बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करने वाले दिल्ली सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर मोदी पर कड़ी टिप्पणी की है। केजरीवाल ने कहा है कि मोदी जी कुछ भी कर लें वो उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

विज्ञापन


दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि वो जानते हैं कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को घेरने के लिए साजिश कर रही है। उन्हें पीएमओ के सूत्रों से जानकारी मिली है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ अगली रेड डाली जानी है।
विज्ञापन


ये रेड जिन मंत्रियों के खिलाफ की जाएगी उनमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के नाम है। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है कि इन दोनो मंत्रियों के अधीन काम करने वाले अधिकारियों पर कुछ ना कुछ गलत फैसलों पर साइन करने का दवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान हमारे साथ है, आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

kejriwal tweet about raid

अगले ट्वीट में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हुए ये भी कहा है कि 'मोदी जी आप कुछ भी कर लो, सच्चाई हमारे साथ है. भगवान हमारे साथ है. आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।'


आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री इससे पहले भी प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में काफी हंगामा मचा था।

दिल्ली सचिवालय पर रेड के वक्त उन्होंने नरेंद्र मोदी को कायर और मनोरोगी बता दिया था और उनसे इस्तीफे की भी मांग कर डाली थी।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed