फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   You can get a house on Republic Day.

गणतंत्र दिवस पर आपको मिल सकता है मकान

Fri, 09 Jan 2015 08:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
You can get a house on Republic Day.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीडीए शहरवासियों को लेफ्टओवर स्कीम का तोहफा देगा। स्कीम के अंतर्गत कई श्रेणियों वाली कई आवासीय संपत्तियों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए वीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने योजनाओं में खाली पड़े भवनों की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। मधुबन-बापूधाम, इंदिरापुरम, वैशाली आदि स्थानों पर लोगों को घर मिल सकते हैं। इसके साथ ही दिवाली पर लांच इंदिरापुरम फ्लैट्स की स्कीम को भी नए सिरे से लांच करने की तैयारी है।
विज्ञापन


सबको अपना घर उपलब्ध कराने के लिए जीडीए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके मद्देनजर हर प्रमुख अवसर पर आवासीय स्कीम्स लांच की जा रही हैं।

इसी कड़ी में अब मधुबन-बापूधाम, वैशाली, इंदिरापुरम आदि क्षेत्रों में मिलीं प्रापर्टियों के फ्लैट्स की  लेफ्टओवर स्कीम लांच की जाएगी।

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक मधुबन-बापूधाम में करीब 450 ईडब्लूएस, एलआईजी-एमआईजी, इंदिरापुरम-वैशाली में 500 से अधिक एलआईजी-एमआईजी श्रेणी के फ्लैट्स की स्कीम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि शहरवासियों को उचित कीमत पर आवास मुहैया करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार नई स्कीम्स लांच की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस पर लेफ्टओवर स्कीम लांच की जाएगी।

रीलांच से रिस्पांस की तलाश
जीडीए ने दिवाली पर इंदिरापुरम में मल्टीस्टोरी टावर में 370 फ्लैट्स की स्कीम लांच की थी। बेहतर रिस्पांस की उम्मीद में योजना में आवेदन की डेट 30 नवंबर 2014 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2014 की गई थी।

योजना के अंतर्गत न्यायखंड-1 में 4 बीएचके के 157, 3 बीएचके के 33, 2 बीएचके (डीलक्स) 80, 2 बीएचके के 93, 2 बीएचके (ए) के पांच और 2 बीएचके (बी) के दो फ्लैट्स बनाए जाने हैं।


इनकी कीमत 50 लाख से शुरू हो रही है। अब अधिकारियों ने एक बार फिर इस योजना को लांच करने की तैयारी शुरू की है। योजना को सफल बनाने पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed