क्या आप जानते हैं कि ईमेल से भी फाइल की जा सकती है आरटीआई, ये है तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि ईमेल आईडी के माध्यम से भी आरटीआई आवेदन कर सकते हैं केन्द्रीय पब्लिक अथॉरिटी के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) के आधिकारिक ईमेल आईडी पर हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में आवेदन मेल कर सकते हैं।
पीआईओ को इसका जवाब हर हाल में तय समय में पत्र या ईमेल के माध्यम से देना ही होगा। इसकी फीस इलेक्ट्रॉनिक इंडियन पोस्टल ऑर्डर (ई-आईपीओ) के माध्यम से भर सकते हैं। अमर उजाला को यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में 15 जुलाई 2015 को मिली।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केन्द्रीय सूचना आयोग से स्थानन्तरिक की गई आरटीआई के जवाब में कहा है कि केन्द्रीय मंत्रालयों, विभागों और अन्य केन्द्रीय संस्थाओं के पीआईओ के ईमेल आईडी पर ईआईपीओ से शुल्क अदा करने के बाद आवेदन किया जा सकता है।
ईमेल आईडी में ईआईपीओ की पीडीएफ फाइल अटैच करनी होगी। पीआईओ की ईमेल आईडी संबंधित विभाग की वेबसाइट पर मिल जाएगी। आरटीआई एक्टिविस्ट कमोडोर लोकेश बत्रा (सेवानिवृत्त) की तमाम प्रयासों के बाद यह सुविधा भारतीय नागरिकों को मिल पाई।
ईमेल से ऐसे करें फाइल
दरअसल, कुछ साल पहले ईआईपीओ की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई थी जो विदेश में रहकर भारतीय नागरिक आरटीआई आवेदन करना चाहते हों। फिर उसके बाद डीओपीटी के एक आदेश के बाद यह सुविधा भारत में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भी शुरू कर दी गई।
इसके लिए ई-पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। मांगी गई जानकारी भरने के बाद बाद ईआईपीओ से फीस भर सकते हैं। अगर आप आवेदन पीआईओ को ईमेल करना चाहते हैं तो इसकी पीडीएफ फाइल बना लीजिए और स्पीड पोस्ट के लिए इसका प्रिंट ले लीजिए।
इस तरह भी करें आवेदन -
विभागों के ऑफिस जाकर, स्पीड पोस्ट और आरटीआई वेब पोर्टल के माध्यम से आरटीआई फाइल की कर सकते हैं। कई बार वेब पोर्टल के हिन्दी सेक्शन में आरटीआई फाइल करने में दिक्कत आती है।
इससे बचने के लिए आप अपना आवेदन नाम, पता, तारीख, विभाग व सवाल लिखकर एक सादे कागज में लिखकर या टाइप करके पीडीएफ फाइल बना लें और इसे अंग्रेजी सेक्शन में ही अटैच कर आरटीआई फाइल कर सकते हैं। वेब पॉर्टल में फीस इंटनेट बैंकिग, डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।