{"_id":"5bf747fcbdec22416d12c68a","slug":"yogi-says-cane-farmers-will-get-their-due-of-6-k-crore-rs-by-30-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर तक हो जाएगा गन्ना किसानों को बकाया 6,000 करोड़ का भुगतान : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर तक हो जाएगा गन्ना किसानों को बकाया 6,000 करोड़ का भुगतान : योगी
अमर उजाला ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि 30 नवंबर तक गन्ना किसानों को बकाया 6,000 करोड़ रुपये का भुगतान करा दिया जाएगा। इसके लिए चीनी मिलों को 4,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रदेश में दो नई चीनी मिलें बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तटवर्ती तीर्थस्थलों शुक्रताल और गढ़मुक्तेश्वर का नए सिरे से विकास कराया जाएगा। उन्होंने ब्रजघाट, गढ़ गंगा और तिगरी मेले में आए श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला महाभारत काल से आस्था का प्रतीक रहा है। इसलिए यहां और आध्यात्मिक विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट को नए तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की करीब 30 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां एक मनोरंजन पार्क और श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह भी बनेगा।
विज्ञापन
नहीं करने देंगे नौजवानों की सुरक्षा से खिलवाड़
योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और नौजवानों की सुरक्षा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को अब तक 40 हजार करोड़ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा चुका है।