{"_id":"5e9c9afb8ebc3e773e232b90","slug":"yogi-adityanath-s-father-anand-bisht-s-condition-critical-on-ventilator","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, एम्स में वेंटिलेटर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, एम्स में वेंटिलेटर पर
Mon, 20 Apr 2020 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। लीवर और किडनी में दिक्कत बढ़ने पर बीती 13 मार्च को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ.विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। वहीं, रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक देर रात तक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। श्री बिष्ट 9 फरवरी को भी भर्ती हुए थे।
पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था
डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।