फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra yadav says Swaraj will not be part of Indias coalition

स्वराज इंडिया महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी: योगेंद्र

Sun, 09 Dec 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Yogendra yadav says Swaraj will not be part of Indias coalition
Yogendra yadav

स्वराज इंडिया ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रनिर्माण के लिए ‘लोक अभियान 2019’ (आई-कैन19) कैंपेन  लांच किया। कैंपेन से जुड़ने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान देश के असली मुद्दे चुनेंगे। चुनाव का एजेंडा तय करने के साथ समस्याओं का समाधान भी सुझाएंगे। इन समस्याओं व उनके समाधान का प्रचार देशभर में किया जाएगा, ताकि इसी एजेंडे पर चुनाव लड़ा जाए। असली मुद्दों का प्रतिनिधित्व कर सकने वाले कुछ उम्मीदवारों का चयन भी इस कैंपन के माध्यम से स्वराज इंडिया करेगी।   

विज्ञापन


स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि स्वराज इंडिया किसी भी कीमत पर महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। स्वराज इंडिया वर्तमान सत्ता को हटाने की बात करती है, इसका कतई यह मतलब नहीं कि बाकी अन्य पार्टियों को हम कैसे भी स्वीकार कर ले। उन्होंने कहा कि  इस अभियान से जुड़ने के लिए स्वराज इंडिया से कोई संबंध रखने की जरूरत नहीं है। अभियान के मुद्दे, समाधान और उम्मीदवार कुछ भी स्वराज इंडिया द्वारा नहीं चुना जाएगा। 
विज्ञापन


देशवासियों के समक्ष iCAN19 का प्रस्ताव रखते हुए यादव ने देश वासियों के नाम लिखे गए पत्र में अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अद्भुत ऊर्जा है। लेकिन आज यह ऊर्जा बेबस है, सच्चाई के रास्ते पर चल रहा हर व्यक्ति अपने आप को अकेला महसूस करता है। समाज सुधार के संगठन दुकान बन गए हैं, पार्टियां गिरोह बन गई हैं, विचारधाराएं कैद हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के वालंटियर को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

स्वराज इंडिया के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वी ने कहा कि यह अभियान भारतीय नागरिक के लिए नेशनल इलेक्शन ड्यूटी जैसा है, जिसके जरिए अच्छे उम्मीदवार को संसद भेजने में मदद होगी। देश की राजनीति को नई दिशा में योगदान होगा। इस अभियान के लिए वालंटियर को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन एक स्वतंत्र पैनल करेगा।   

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि किसानों की ऐतिहासिक एकजुटता के बाद देश अब युवा आंदोलन के लिए तैयार हो रहा है। स्वराज इंडिया महासचिव अविक साहा ने कहा कि इस कैंपेन से जुड़कर किसान देश की सेवा करेंगे, अपना भविष्य निर्माण करेंगे। राज इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत झा ने कहा असल मुद्दों को गौण हो गया है। यह कैंपेन मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाएगा।  

नारा: हिन्दू न मुसलमान, बस किसान-नौजवान 
कैंपने को लांच करने के मौके पर पार्टी ने एक नया नारा दिया। हिंदू न मुसलमान, बस किसान-नौजवान। योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान और नौजवान भारत के भविष्य की दिशा दिखा रहे हैं। दुर्भाग्यवश इनकी दिखाई दिशा पर चलने की बजाय इनकी आवाज को दबा दिया गया है। देश को हिंदू-मुस्लिम आग में झोंकने की तैयारी चल रही है। अगामी लोकसभा का चुनावी समीकरण सीधा है। या तो किसान और नौजवान, नहीं तो हिंदू-मुसलमान। हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर चुनाव लड़ी गई तो जो भी जीते, भारत हारेगा।

इस कैंपेन से कैसे जुड़े
प्तद्बष्टभनहृ19 से जुड़ने के लिए स्वराज इंडिया ने मोबाइल नंबर जारी किया है। 9845177160 नंबर पर कॉल कर इस कैंपेन से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा www.swarajindia.org/iCAN19 पर फॉर्म उपलब्ध कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed