फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra yadav says bjp is good than inld

इनेलो और बीजेपी में कोई फर्क नहीं: योगेंद्र यादव

Fri, 14 Mar 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 14 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Yogendra yadav says bjp is good than inld

लोकसभा में आप पार्टी के उम्मीदवार योगेन्द्र यादव ने बीरवार को मेवात में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप इनेलो को वोट देते हैं तो यह मान लिजिए कि वह वोट भाजपा को ही जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने अरोप लगाया कि भाजपा व इनेलो के बीच गुप्त समझौता है। इस लिए जनता अपने मत का प्रयोग सोच समझ कर करें।

रोड शो के दौरान योगेंद्र ने मेवात की जानता को गुजरात दंगों की भी याद दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर मोदी को जिम्मेदारी मानते हुए उन पर तीखे प्रहार किए।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी देश के लिये बड़ा खतरा

Yogendra yadav says bjp is good than inld

रोड शो के दौरान योगेंद्र ने मेवात की जानता को गुजरात दंगों के नाम पर साधने का प्रयास जरूर किया। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर मोदी को जिम्मेदारी मानते हुए उन पर तीखे प्रहार किए। दो दर्जन से अधिक जगहों पर रोड शो के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देश के लिये बड़ा खतरा बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश बंट जाएगा। 2002 में गुजरात में कत्लेआम के लिए माफी मांगना तो दूर मोदी ने अफसोस तक नहीं जताया। दंगों के बाद राहत शिवरों में रहने वाले लोगों का दुख दर्द जानने तक भी नहीं गये। उन्होंने कांग्रेस पर गुजरात में मोदी का साथ देने आरोप भी लगाया।

उनका आरोप था कि कांग्रेस ने गुजरात दंगों पर विरोध दर्ज नहीं कराया। उन्होंने रोबर्ट वाड्रा के जीमन घोटालों का भी जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस को डूबता जहाज बताकर अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे बड़ा पैरोकार बताया।

भाजपा और इनेलो का अंदरखाते गठबंधन

Yogendra yadav says bjp is good than inld

आम आदमी पार्टी मेवात संयोजक चौधरी रमजान ने कहा ‌कि मैं योगेंद्र यादव के इस बयान से पूरी तरह इत्तेफाक रखता हूं।

भाजपा और इनेलो का अंदरखाते गठबंधन है। इनेलो का वोट भाजपा को ही जाएगा। बड़ा सवाल यह है कि इनेलो के उम्मीदवार का प्रधानमंत्री कौन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed