फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra Yadav says anyone contribute in party fund

आम आदमी पार्टी को अंबानी का चंदा भी मंजूर

Wed, 19 Feb 2014 08:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav says anyone contribute in party fund

प्राकृतिक गैस मुद्दे पर मुकेश अंबानी पर एफआईआर करा चुके अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को मुकेश अंबानी के चंदे से भी कोई परहेज नहीं है। यह बयान पार्टी के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव ने दिया है।

विज्ञापन


यहीं नहीं अगर मुकेश अंबानी 999999 रुपये तक चंदा देते हैं तो पार्टी बिना किसी जांच पड़ताल के इसे स्वीकर कर लेगी। जबकि हाल ही में दिल्ली में प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले में केजरीवाल ने अंबानी को चोर तक कहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: योगेंद्र यादव ने गुड़गांव में फूंका चुनावी बिगुल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में प्रेस वार्ता करते हुए योगेंद्र यादव ने पार्टी के लिए चंदा लेने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 लाख रुपये तक का चंदा बिना कोई जांच के स्वीकार करेगी। लेकिन अगर कोई 10 लाख से ज्यादा चंदा देगा तो पार्टी पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही चंदा स्वीकार करेगी।

योगेद्र यादव यादव से पूछा गया की अगर ये चंदा मुकेश अंबानी देते हैं तो पार्टी लेगी। इस पर योगेद्र यादव ने गोलमोल जवाब दिया और मुकेश अंबानी के चंदा लेने से कोई परहेज न करने की बात कही।


पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने भाजपा से पूछे 6 सवाल

वह आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मुम्बई में अच्छे उम्मीदवारों की तलाश करने पहुंचे हैं। इसी मौके पर पार्टी के चंदे के मुद्दे पर बात करते हुए योगेद्र यादव ने कहा की अगर कोई 999999 रूपये का चंदा देता है तो पार्टी इस जांच करना उचित नहीं समझेगी। भले ही यह मुकेश अंबानी की ओर दिया जा रहा हो।

लेकिन 10 लाख के ऊपर चंदा दिया जाता है तो उसकी जांच की जाएगी की आखिर इतना चंदा क्यों दिया जा रहा है।

पढ़ें: अब नजीब लड़ेंगे दिल्ली की जनता की 'जंग'


हाल ही में केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में केजी बेसिन की प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले को लेकर रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के मुकेश अंबानी पर चार धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed