फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra yadav says AAP waits for Shazia Ilmi

'हम शाजिया के लौटने का इंतजार करेंगे'

Sun, 25 May 2014 02:08 AM IST
Updated Sun, 25 May 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
Yogendra yadav says AAP waits for Shazia Ilmi

संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया है। मामले की नजाकत समझते हुए वरिष्ठ नेताओं की शनिवार सुबह बैठक बुलाई गई।

विज्ञापन


प्रशांत भूषण के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति बैठी। इसमें शुक्रवार शाम कार्यकर्ताओं के विरोध और शाजिया इल्मी के इस्तीफ से बदले समीकरणों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी शाजिया के लौटने का इंतजार करेंगे। उनका पार्टी छोड़ना दु:खद है। वह दो महीनों से नाराज चल रही थीं। उनके सवालों पर पार्टी गंभीरता से विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जायज है शाजिया का नाराज होना'

Yogendra yadav says AAP waits for Shazia Ilmi

शाजिया इल्मी के इस्तीफे के ऐलान के बाद आप की पीएसी की बैठक भी समाप्त हुई। इसके बाद मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि शाजिया पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक थी।

वह पार्टी के बनने से पहले ही आंदोलन से जुड़ी थीं। उन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने पार्टी की ओर से विधानसभा व लोकसभा चुनाव भी लड़ा है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि शाजिया पिछले दो महीने से पार्टी की कुछ नीतियों से नाराज थीं। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी अपनी बात रखी थी। फिर, उन्होंने शिकायती चिट्ठी भी भेजी थी। उनकी शिकायतों पर विचार विमर्श हुआ है और इनमें से कई जायज भी हैं।

कुमार विश्वास ने शाजिया से की लंबी बात

Yogendra yadav says AAP waits for Shazia Ilmi

योगेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी ने शाजिया को मनाने की पूरी कोशिश की। कुमार विश्वास के साथ उन्होंने भी शाजिया से फोन पर पर लंबी बात की। उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श पर किया। फिर भी, हम सब लेकिन उन्हें रोक नहीं सके।

योगेंद्र यादव ने माना कि उनकेसवालों पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है। यह एकदम सही है कि मौजूदा समय आत्ममंथन का है। पार्टी उनका लौटने का इंतजार करेगी।

हालांकि उसके कुछ देर बाद ही कुमार विश्वास ने शाजिया इल्मी पर व्यंगात्मक ट्वीट किया। विश्वास ने लिखा, धीरज धर्म मित्र अस् नारी, आपद्काल परखिए चारी। बाद में इसे मनीष सिसौदिया ने री-ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed