फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yogendra yadav said aap' notice a joke

जानिए, क्यों मजाक बना आप का नोटिस

Mon, 20 Apr 2015 12:09 AM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Yogendra yadav said aap' notice a joke

बागी नेता योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की अनुशासनात्मक समिति की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस को बहुत बड़ा मजाक बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मजाक तो यही है कि जो समिति का सदस्य नहीं है, वह नोटिस की जानकारी मीडिया को दे रहा है। उनका निशाना आशुतोष पर था।

यादव के मुताबिक, दूसरा मजाक यह है कि अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष खुद कहते हैं कि पार्टी की ओर से उन्हें कोई शिकायत प्रस्तावित नहीं की गई है।

वह इस समय गोवा में हैं और समिति की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुए। फिर महज 12 घंटे में शिकायत भी मिल गई, बैठक भी हो गई और उसका निष्कर्ष भी निकाल लिया गया।

क्या है नोटिस में

Yogendra yadav said aap' notice a joke

नोटिस मिलने को लेकर योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं। उनका कहना है कि सबसे पहले मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्हें, प्रशांत भूषण, प्रो. आनंद कुमार और अजीत झा को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।

योगेंद्र ने कहा कि नोटिस का ई-मेल शुक्रवार देर रात 11:45 बजे मिला। इससे पहले इसमें लिखा गया कंटेंट लीक कर दिया गया।

नोटिस में कहा गया है अनुशासन समिति को चारों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिले हैं। चारों से रविवार शाम छह बजे तक अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता करेंगे जांच

Yogendra yadav said aap' notice a joke

यादव ने कहा कि नोटिस में पार्टी से जुड़ी जानकारियां मीडिया में लीक करने का लगाया गया आरोप ही बड़ा मजाक है। यह शिकायत खुद पंकज गुप्ता ने दी है। वह इस जांच समिति के सदस्य हैं।


भूषण परिवार के बारे में कुछ दिनों पहले अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आशीष खेतान भी समिति में शामिल हैं। वही जांच भी करेंगे। ऐसे में आरोपों पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।

योगेंद्र यादव ने सभी बातें समिति के अध्यक्ष वघेला के सामने भी रखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से जांच किया जाना न्याय के प्राथमिक सिद्धांत का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed