{"_id":"71bfe8ce6502bf411a263a7301180db5","slug":"yogendra-yadav-received-notice-from-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में AAP, योगेंद्र यादव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में AAP, योगेंद्र यादव को नोटिस
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 24 Mar 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन पर ‘आप’ के गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी योगेंद्र यादव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से रमजान चौधरी ने अरविंद केजरीवाल के रोड शो के लिए अनुमति मांगी थी। उन्हें 22 मार्च को सुबह 8 बजे से सायं 8.45 बजे तक रोड शो की इजाजत दी गई। लेकिन रोड शो रात्रि करीब 9.20 बजे तक चलाया गया।
इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता नूरूद्दीन नूर ने कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए लाउड स्पीकर की अनुमति मांगी थी। रात्रि 9 बजे तक ही लाउड स्पीकर की अनुमति दी गई। लेकिन सम्मेलन में स्पीकर रात्रि करीब 10.45 बजे तक चलते रहे। बाद में पुलिस भेजकर इसे बंद कराया गया।
विज्ञापन
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश नूंह त्रिलोकचंद ने इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी मेवात आरसी वर्मा को सौंप दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही नोटिस जारी किया गया है। इसका जवाब ‘आप’ के उम्मीदवार को तीन दिन के अंदर देना होगा।
विज्ञापन