{"_id":"e05524d98accabce2c35f2925b00ac30","slug":"yogendra-yadav-may-announce-new-party-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्र यादव कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्र यादव कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में दिल्ली और हरियाणा की राजनीतिक का समीकरण बदल सकता है। आम आदमी पार्टी (आप) के थिंक टैंक रहे योगेंद्र यादव यहां 14 अप्रैल को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। इसको लेकर सियासी गलियारे में काफी हलचल है।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव को जबसे आप की राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाला गया है, तब से माहौल काफी गर्म है। योगेंद्र यादव समर्थक और आप के संस्थापक सदस्य रमजान चौधरी ने बताया कि 14 तारीख को इफ्को चौके के पास स्वराज संवाद बैठक होगी। इसका मकसद अगले कदम की ओर प्रस्थान करना है। चौधरी ने बताया कि इस बैठक में वे लोग शामिल होंगे, जिन्हें पार्टी ने निकाल तकरीबन निकाल दिया है या जिन्हें निकाले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि आप की स्थापना किन मूल्यों के आधार पर की गई थी। कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी कि जन लोकपाल, स्वराज और लोकतांत्रिक मूल्यों ने आम आदमी पार्टी कितनी भटक गई है। पहला प्रयास होगा कि पार्टी को उन्हीं शुरुआती मूल्यों की ओर लाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो नई पार्टी बनाई जाएगी। इस बैठक में प्रशांत भूषण, आनंद कुमार, अजित झा और मयंक गांधी सहित अन्य कई लोग इसमें शिरकत करेंगे।
विज्ञापन