फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav in trouble before elections on modi case

नरेंद्र मोदी के नाम पर फंस गए योगेंद्र यादव

Wed, 09 Apr 2014 12:05 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav in trouble before elections on modi case

गुड़गांव लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र यादव चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं।

विज्ञापन


बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए एक छोटे से काम में योगेंद्र यादव फंस गए हैं।

AAP के चाणक्य की इस हरकत पर चुनाव आयोग की नजर भी टेढ़ी हो गई है। सोहना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी विवेक कालिया ने मंगलवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।

वोट के लिए किया ये खेल!

yogendra yadav in trouble before elections on modi case

विवेक कालिया ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेवात व तावडू़ में ‘मोदी नही तो जाकिर क्यों, है तो दोनों एक साथ’ विषय के पंपलेट वितरित किए गए हैं। जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में AAP उम्मीदवार योगेंद्र यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बुधवार शाम 7:30 बजे तक जवाब देना है।

हालांकि योगेंद्र यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है चुनाव से पहले यह विरोधियों की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की करतूत से बसपा प्रत्याशी भी फंसे

yogendra yadav in trouble before elections on modi case

इसके साथ ही गुड़गांव-फरीदाबाद टोल के कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार और टोल बैरीकेट्स तोड़ने के मामले में बसपा प्रत्याशी को भी नोटिस जारी किया गया है।

कालिया ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में यह पाया गया है कि ये कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी के थे। जिसके कारण बसपा के उम्मीदवार धर्मपाल राठी को यह नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed