फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

इस्तीफा देकर बोलीं शाजिया चौकड़ी से घिरे केजरीवाल

Sat, 24 May 2014 03:26 PM IST
Updated Sat, 24 May 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

आम आदमी पार्टी की महिला आवाज के रूप में जानी जाने वाली शाजिया इल्मी ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी गलत दिशा में जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जिस सोच के साथ इस पार्टी में आए थे वही इस पार्टी में नहीं है। इस पार्टी में लोकतंत्र की कमी है। अरविंद केजरीवाल अपने करीबियों से जकड़े हुए हैं। उन्हें लोग गलत सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल ने पार्टी में स्वराज लागू नहीं किया

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

शाजिया इल्मी ने कहा मैं हमेशा से मुखर रही हूं। मैं राय बरेली से चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो मैं नहीं लड़ी। हालांकि मैं गाजियाबाद से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी लेकिन पार्टी ने मुझे कई बार समझाया, जिसके बाद मैं तैयार हुई। मैं दिल्ली से चुनाव लड़ना चाहती थी। मैंने दिल्ली में काम किया है।

शाजिया ने कहा कि केजरीवाल खुद स्वराज की बात करते हैं लेकिन पार्टी के अंदर इसे खुद लागू नहीं करवा पा रहे हैं। केजरीवाल चौकड़ी से घिरे हुए हैं।

जेल की राजनीति से हटना चाहिए

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi
शाजिया इल्मी ने कहा कि मैं पार्टी इसलिए नहीं छोड़ रही हूं कि मैं किसी दूसरी पार्टी में चली जाऊं। मैं कोई और पार्टी ज्वाइन नहीं कर रही हूं। पार्टी के फैसलों में मेरी हिस्‍सेदारी नहीं है। सनसनी के लिए धरने की जरूरत नहीं है। मैं चुनाव से पहले ही इस्‍तीफा देना चाहती थी, लेकिन फिर इंतजार किया।

शाजिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़े भारी मन से कहा कि पार्टी को जेल की राजनीति से अलग होना चाहिए। हर बात पर जेल जाना कोई समझारी नहीं है। मुझे लगता है कि शायद अब पार्टी सुधर जाएगी लेकिन उसके बाद फिर एक नई गलती हो जाती है।
विज्ञापन

टिकट बंटवारे को लेकर नाराज थी शाजिया

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi
शा‌जिया ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उसने पार्टी के टिकट बंटवारे पर अपनी नाराजगी जाताई थी लेकि‌न उस पर ध्यान नहीं दिया गया। मेरे कई बार कहने के बाद टिकट बंटवारे की जिम्मेदारी किसी और नेता को दे दी गई।

मुझे लगा कि पार्टी सही दिशा में नहीं जा रही है। मुझे कोई आशा नहीं दिखी, जिसके बाद मैंने इस्तीफा दिया है। शायद मेरे इस्तीफे के बाद ही पार्टी आत्ममंथन करे।

मुझे पार्टी से कई बार साइडलाइन किया गया

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

शाजिया इल्मी ने कहा कि मेरे मुखर रवैये के कारण मुझे कई बार पार्टी से साइडलाइन किया गया। अरविंद केजरीवाल ने 'संदेशवाहक' को निशाना बनाया। उन्होंने आगे कहा कि बावजूद मेरे मन में केजरीवाल और पार्टी के कई सदस्यों के लिए बहुत सम्मान है।

शाजिया ने कहा कि मुझे लगता है कि अब मुझे कहीं नौकरी करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि शाजिया इल्मी एक टीवी पत्रकार रह चुकी हैं। वहां से इस्तीफा देने के बाद ही उन्होंने इंडिया एगेंस्ट करप्‍शन संगठन को ज्वाइन किया था।

शाजिया के उठाए मुद्दों पर आत्ममंथन करेगी पार्टी

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

शाजिया इल्मी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी शाजिया के इस्तीफे से दुखी हैं। हमने उन्हें समझाने की कई कोशिशें की लेकिन वह नहीं मानी।

योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि मुझे लगता है पार्टी अगर उनके रोल और महत्व को ठीक से उन्हें समझाएगी तो वह फिर से पार्टी में वापस आ जाएंगी। हालांकि उन्होंने कई मुद्दे उठाएं हैं जिस पर पार्टी आत्ममंथन करेगी और चुनाव के बाद हमने कई बैठकों से अपनी गलतियों को समझना भी शुरू कर दिया है।

कैप्टन गोपीनाथ ने भी AAP से दिया इस्तीफा

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

इस बीच आम आदमी पार्टी के एक और सदस्य कैप्टन गोपीनाथ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन गोपीनाथ का भी इस्तीफा शनिवार को ही आया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए योगेंद्र यादव ने तंज शब्दों में कहा कि मुझे तो उनके पार्टी में शामिल होने के बारे में भी जानकारी नहीं है। कैप्टन गोपीनाथ एयरलाइंस सेक्टर में कम पैसों की उड़ान शुरू करने वाले डेक्कन एयर के मालिक थे।

पार्टी की बदलती रणनीति से नाराज

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी के पार्टी छोड़ने के संकेत के बाद शनिवार को पार्टी नेता योगेंद्र यादव और सोमनाथ भारती उन्हें मनाने ‌के लिए पहुंचे हैं।

इनदोनों नेताओं की शाजिया इल्मी से क्या बात हुई यह तो नहीं पता चल पाया है लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शाजिया पार्टी की बदलती रणनीति से नाराज हैं। वो दबे जुबान कह रही हैं कि पार्टी को हार के बाद मंथन करना चाहिए।

हालांकि इस पर योगेंद्र यादव ने कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि हमने शाजिया इल्मी से मुलाकात की। एक परिवार के अंदर यह सब होता रहता है। कुछ भी बड़ा मसला नहीं है, पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक है।

पार्टी नेता तानाशाह के रूप में व्यवहार करते हैं

yogendra yadav and somnath bharti reaches to shazia ilmi

इसी मसले पर पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि मुझे नहीं पता कि शाजिया इल्मी नाराज हैं। उन्होंने अब तक पार्टी से संपर्क नहीं साधा है। ऐसे में कोई कॉमेंट नहीं कर सकता।

इससे पहले पार्टी नेता प्रशांत भूषण के नोएडा स्थि‌त घर पर शाजिया इल्मी को लेकर आम आदमी पार्टी के कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक से कुछ ठोस निकल कर नहीं आया।

वहीं इसके उलट पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी का कहना है कि वह शाजिया की नाराजगी से एकदम नहीं चौंके हैं। पार्टी के बड़े नेता हमेशा से तानाशाह के रूप में व्यवहार करते रहे हैं। इसी कारण से मैंने भी पार्टी के खिलाफ बोलना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed