{"_id":"671bc272e14f6841cb06f382","slug":"yeti-narasimhanand-wants-to-present-his-side-on-petition-filed-against-him-in-high-court-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दायर याचिका पर पक्ष रखना चाहते हैं यति नरसिंहानंद, वीडियो जारी कर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दायर याचिका पर पक्ष रखना चाहते हैं यति नरसिंहानंद, वीडियो जारी कर कही ये बात
Fri, 25 Oct 2024 09:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:38 PM IST
सार
जारी वीडियो में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें प्रयागराज उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखना है, क्योंकि वो मोहम्मद को संपूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम जनसमुदाय के लिये एक भयंकर अभिशाप समझते हैं।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय से अपने खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आज एक वीडियो जारी करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की असंवैधानिक नजरबंदी से रिहा करवाने की प्रार्थना की, ताकि वो प्रयागराज उच्च न्यायालय में अपने खिलाफ दाखिल की गई मुस्लिम विद्वानों की जनहित याचिका पर अपना पक्ष रख सकें। यह वीडियो आज डॉ. उदिता त्यागी ने जारी किया है।
विज्ञापन
यह जनहित याचिका दो दिन पहले हजरत ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर एसोसिएशन महाराष्ट्र नाम की संस्था के सचिव मोहम्मद यूसुफ की ओर से दाखिल की गई है। इस जनहित याचिका में एडवोकेट मोहम्मद आरिफ व एडवोकेट सहर नकवी याचिकाकर्ता की ओर से दलील पेश करेगी। यह जनहित याचिका महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर दिए हुए उनके बयान पर दाखिल की गई है।
विज्ञापन
जारी वीडियो में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें प्रयागराज उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखना है, क्योंकि वो मोहम्मद को संपूर्ण विश्व के गैर मुस्लिम जनसमुदाय के लिये एक भयंकर अभिशाप समझते हैं। इसके लिये उन्हें मोहम्मद के जन्म से लेकर उसका सम्पूर्ण जीवन चरित्र और मोहम्मद की मृत्यु के बाद उसके अनुयायियों द्वारा सम्पूर्ण विश्व मे किये गए ऐतिहासिक अत्याचारों का विवरण उच्च न्यायालय के समक्ष रखना है, ताकि माननीय उच्च न्यायालय सत्य को समझ सकें और न्याय कर सकें।
विज्ञापन
इसके लिये बहुत तैयारी की जरूरत है, क्योंकि इसके लिये बहुत सारे प्रामाणिक इस्लामिक ग्रंथों और प्रामाणिक ऐतिहासिक पुस्तकों को एकत्रित करना पड़ेगा ताकि माननीय उच्च न्यायालय के साथ सम्पूर्ण विश्व मोहम्मद और उसके अनुयायियों की सच्चाई को समझ सके।सही न्याय के लिये यह जरुरी है कि जिसे अपराधी करार दिया जा रहा है, उसकी बात को भी गौर से सुना जाए। अपराधी घोषित किये गए व्यक्ति के पक्ष को सुने बिना न्याय की कोई संभावना नहीं हो सकती।
जारी वीडियो में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने यह भी कहा कि बहुत जल्दी ही उनके वकील प्रयागराज उच्च न्यायालय में उनकी ओर से प्रार्थना पत्र लगा देंगे कि माननीय उच्च न्यायालय उनकी बात भी सुने और उनकी बात सुनकर उचित निर्णय दे।उच्च न्यायालय उनकी बात सुनकर जो भी निर्णय देगा,वो उसे सहर्ष स्वीकार करेंगे।