{"_id":"6834583739cb6dd00902deb4","slug":"yes-bank-employee-arrested-for-selling-current-accounts-to-cyber-fraudsters-in-faridabad-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: येस बैंक कर्मचारी साइबर ठगों को बेचता था चालू खाते, सुल्तानपुर का रामविलास पांडेय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: येस बैंक कर्मचारी साइबर ठगों को बेचता था चालू खाते, सुल्तानपुर का रामविलास पांडेय गिरफ्तार
Mon, 26 May 2025 05:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 May 2025 05:40 PM IST
सार
येस बैंक के कर्मचारी को फरीदाबाद पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर चालू खाते खोलने और साइबर ठगों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह 13.78 लाख की ठगी में शामिल था और छह दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
येस बैंक की महाराष्ट्र स्थित एक शाखा में तैनात बैंककर्मी रामविलास पांडे नौकरी दिलाने के बहाने युवकों को बैंक बुलाता था। बहाने से उनके चालू खाते खोलकर वो आगे साइबर ठगों को बेचता था। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने यूपी सुल्तानपुर के मूल निवासी रामविलास पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जो चालू खाते वो खोलता था, उन सभी खातों में अपनी ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर देता था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।प्रीपेड टास्क के बहाने हुई 13.78 लाख रुपये की ठगी में जांच करते हुए पुलिस ने ये कार्रवाई की है। सेक्टर-3 एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया कि उन्हें व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें घर बैठे कमाई के बारे में लिखा था। आरोपी ने शुरू में गूगल मैप पर रिव्यू के कुछ टास्क दिए। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये निवेश करने को कहा गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 10.85 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन रिफंड के दौरान टैक्स के नाम पर और रुपये मांगे गए। इस तरह आरोपियों ने 1378278 रुपये की ठगी की थी। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन