फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert of rain for today and tomorrow

Delhi NCR News: आज और कल के लिए बारिश का येलो अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी। इस कारण दिनभर उमस भरी गर्मी रही जिससे लोग काफी परेशान दिखे। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने रविवार से दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सितंबर माह की शुरुआत बारिश से होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

अगस्त माह में बारिश ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस साल अगस्त में कुल 390.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि 2010 में यह 455.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यही नहीं, अगस्त में सबसे अधिक 26 दिन बारिश वाले रहे हैं। उधर, 2011 के बाद पहली बार बीता अगस्त माह सबसे ठंडा भी साबित हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त माह का औसतन न्यूनतम तापमान 25.7 रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही तेज धूप और हवा में गर्माहट थी। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस दौरान नमी का स्तर 59 से 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 35.4, आया नगर में 35.2 व पालम में 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

संतोषजनक श्रेणी में हवा


राजधानी में अगस्त माह में मौसम मेहरबान रहा। बारिश के साथ बीते माह में कई दिनों तक साफ हवा ने भी रिकॉर्ड बनाया है। अगस्त माह में कुल 29 दिन ऐसे रहे जब हवा संतोषजनक श्रेणी में रही है। साथ ही, शनिवार को हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को एक्यूआई 91 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 105, नोएडा में 94, ग्रेटर नोएडा में 159 व गाजियाबाद में एक्यूआई 105 रहा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed