फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain today, chill to intensify in the capital

Delhi NCR News: आज बारिश का यलो अलर्ट, राजधानी में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
-बीते साल की तुलना में जनवरी 2026 अधिक ठंडा रहा, औसतन अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राजधानी में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे दिल्ली में ठिठुरन बढ़ेगी। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है। मौसम विभाग ने पहले तीन दिन बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अब रविवार तक ही बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बीते साल की तुलना में जनवरी 2026 अधिक ठंडा रहा। औसतन अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, साल 2025 में 21.1 और 8.5 रहा था।


शनिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इससे लोगों को राहत मिली। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इससे लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 68 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 7.7, आया नगर में 6.6, लोधी रोड में 7.1 और पालम में 8.1 न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पहली फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद दिल्ली में दो फरवरी को यह 11 से 13 डिग्री, तीन फरवरी को 10 से 12 डिग्री और 4 फरवरी को 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में 5 और 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 4 से लेकर 6 फरवरी तक 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति में सर्द हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed