फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yellow alert for rain for two days in Delhi-NCR from Wednesday

अभी ठंड पड़ेगी प्रचंड : दिल्ली-NCR में आज से दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, छा रहा है घना कोहरा; बढ़ी ठिठुरन

Wed, 15 Jan 2025 05:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Jan 2025 05:36 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Yellow alert for rain for two days in Delhi-NCR from Wednesday
दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार से दो दिन बारिश होने का अनुमान है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम व रात के दौरान बहुत हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

 

उधर, मंगलवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि सुबह-शाम ठंड सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा, जोकि 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सुबह साढ़े चार बजे से लेकर छह बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब दृश्यता 100 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज इलाका रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में 8 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड और आया नगर में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 67 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

विज्ञापन

हवा की गति कम होने से प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार
राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 275 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। इसमें सोमवार के मुकाबले 27 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह के समय आसमान में धुंध के साथ स्मॉग की चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।

डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक वेंटिलेशन इंडेक्स 700 घन मीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 700 घन मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 950 मीटर दर्ज की गई। वहीं, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बुधवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चीर किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय स्मॉग के साथ हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------275
ग्रेटर नोएडा----252
गाजियाबाद-----194
नोएडा--------191
गुरुग्राम-------156
फरीदाबाद-----118
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed