{"_id":"98f26429a6a139052b78db3255101e42","slug":"year-back-students-would-get-one-more-chance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर बैक विद्यार्थियों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयर बैक विद्यार्थियों को मिलेगा एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ग्लोबल स्टडी सेंटर्स पर ईयर गैप के विद्यार्थियों को फिर से पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। 2014 चक्र के तहत पंजीकरण में संशोधन किया गया है। इसके तहत ईयर गैप के विद्यार्थी अध्ययन केंद्रों के जरिए परीक्षा फार्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि यूजी व पीजी तथा वार्षिक स्कीम पाठ्यक्रम के तहत कोर्स पूरा करने के लिए ऐसे विद्यार्थियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
एमटीएम, एमएचएम, बीटीएम, बीएचएम, बीए, बीएससी, एनिमेशन एंड मल्टी मीडिया में ऑनलाइन प्रवेश फार्म 31 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं। जिसका ड्राफ्ट और विभिन्न दस्तावेजों की कॉपी नौ जनवरी तक भेजी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए लोग बोर्ड की वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन