{"_id":"628f5906b3b7fb65805ebbaa","slug":"yasin-malik-kept-in-separate-cell-under-heavy-security-in-tihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yasin Malik: तिहाड़ के जेल नंबर सात में कटेगी यासीन मलिक की उम्रकैद, न मिलेगी पैरोल न फरलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yasin Malik: तिहाड़ के जेल नंबर सात में कटेगी यासीन मलिक की उम्रकैद, न मिलेगी पैरोल न फरलो
Thu, 26 May 2022 04:10 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 04:10 PM IST
सार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मलिक को जेल में कोई काम नहीं दिया गया है। उसे जेल नंबर सात में रखा गया है और समय-समय पर उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेरर फंडिंग केस में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके बाद मलिक को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सजा सुनाए जाने से पहले भी मलिक तिहाड़ में ही बंद था। इस बीच गुरुवार को तिहाड़ प्रशासन की तरफ से बयान आया है कि यासीन मलिक को सख्त सुरक्षा के बीच अन्य कैदियों से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मलिक को जेल में कोई काम नहीं दिया गया है। उसे जेल नंबर सात में रखा गया है और समय-समय पर उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि मलिक किसी पैरोल या फरलो का हकदार नहीं होगा क्योंकि वह आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी है।
यासीन ने कबूला अपना जुर्म
बुधवार को अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराए गए कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा मलिक को मृत्युदंड देने की मांग को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने खचाखच भरी अदालत में शाम 6 बजे के बाद सुनाए अपने फैसले में यासीन को दो धाराओं में उम्रकैद, एक में 10 वर्ष व एक में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाते हुए उस पर जुर्माना भी लगाया है। अदालत के फैसले के अनुसार सभी सजा एक साथ चलेगी। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि दोषी ने स्वयं अपना अपराध कबूल किया है और उसे मृत्युदंड देने का कोई आधार नहीं है।