फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yashvant sinha will sue ajit singh

अजित सिंह पर मानहानि का केस करेंगे यशवंत सिन्हा

Fri, 19 Sep 2014 03:47 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Yashvant sinha will sue ajit singh

पहले से ही विवादों में आए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह ने एक नया बवाल मोल ले लिया है। 12 तुगलक रोड को खाली कराने के सरकारी नोटिस और बिजली पानी काटे जाने से नाराज अजित सिंह ने भाजपा नेता यशवंद सिन्हा पर हमला करते हुए कहा कि मुझसे पहले उन्हें बंगला खाली करने को कहना चाहिए।

विज्ञापन


अजित सिंह के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि अजित सिंह को पता होना चाहिए कि उन्होंने 26 जुलाई को ही बंगला खाली कर दिया है। अजित सिंह ने बिना किसी जानकारी के मुझपर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अजित सिंह पर मानहानि का मुकद्दमा भी करेंगे। गौरतलब है कि आज सुबह ही अपने समर्थकों को का हाल-चाल लेने अजित सिंह अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से निकलते हुए उन्होंने यशवंत सिंह पर आरोप लगाया कि वह आराम से वीवीआईपी बंगले का मजा ले रहे हैं जबकि मुझे निकालने के लिए घर की बिजली और पानी कनेक्शन तक काट दिया।

ऐसे ही बनाया गया था शास्‍त्री जी का मेमोरियल

Yashvant sinha will sue ajit singh

उनके समर्थकों द्वारा गाजियाबाद में हंगामा खड़ा करने और दिल्ली का पानी रोकने की बात पर उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से ही इन बातों के लिए तैयार रहना चाहिए।

‌गौरतलब है कि अजित सिंह और उनके समर्थक 12 तुगलक रोड को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर चरण सिंह स्मृति भवन बनाना चाहते हैं। ‌अजित सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री मेमोरियल भी इसी तरह बनाया गया था।

‌अजित सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए संसदीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि केंद्र में दस साल कांग्रेस की सरकार थी। मेमोरियल बनाने की बात तब क्यों नहीं की गई।

‌अजित सिंह ने कहा कि किसी का घर खाली कराने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि उसे रहने के लिए किसी ठिकाने की जरूरत होती है।

खाली होने लगा 12 तुगलक रोड

Yashvant sinha will sue ajit singh

इस मामले में विवाद उस वक्त बढ़ गया जब अजित सिंह ने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि भाजपा के कई नेता पिछले दस सालों से सरकारी बंगले में रह रहे हैं फिर उनपर कोई कार्यवाई क्यों नहीं की जाती।

हालांकि वेंकैया नायडू ने कहा कि अजित सिंह को पर्याप्त समय दिया गया था। इस मामले में नियमों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाना बिल्कुल गलत है।

दूसरी ओर खुद पर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए यशवंत सिन्हा का कहना है कि अजित सिंह को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह बंगले को मेमोरियल बनाना चाहते हैं या वहां खुद रहना चाहते हैं।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकारी बंगले को मेमोरियल बनाने के बारे में पिछली एनडीए सरकार में ही नियम बना दिए गए थे। ऐसे में उस पर सवाल खड़े करने का कोई औचित्य अब नहीं है।

हालांकि खबर ये भी है कि अजित सिंह ने 12 तुगलक रोड से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed