फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna water level reaches danger mark

Yamuna Water Level: दिल्लीवासियों पर बाढ़ का खतरा, एक बार फिर खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

Wed, 16 Aug 2023 08:52 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Aug 2023 08:52 AM IST
सार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Yamuna water level reaches danger mark
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मंगलवार की रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर हो गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। शाम छह बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.94 मीटर था। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया और जलस्तर 204.57 मीटर हो गया. 'चेतावनी' स्तर 204.5 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में बाढ़ से मचा था हाहाकार
मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed