फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna muktikaran andolan ended in delhi

यमुना बचाने के लिए संतों का अनशन समाप्त

Sun, 22 Mar 2015 08:42 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Yamuna muktikaran andolan ended in delhi

यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के आंदोलनकारियों द्वारा सरकार के साथ आरपार की लड़ाई की घोषणा के बाद रविवार को सरकार हरकत में आ गई।

विज्ञापन


रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्र रविशंकर प्रसाद खुद जंतर-मंतर गए और संतों से आंदोलन स्थगित करने और अनशान समाप्त करने का निवेदन किया।

केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन के प्रणेता और ब्रज के परम संत रमेश बाबा के आग्रह पर अनशनकारियों ने अनशन समाप्त करने का फैसाल किया। खुद रविशंकर प्रसाद ने अपने हाथ से जल पिलाकर इस अनशन को समाप्त करवाया।

संतों ने दी थी अनशन की चेतावनी

Yamuna muktikaran andolan ended in delhi

बता दें कि शनिवार को जंतर-मंतर पर आंदोलन से जुड़े 11 लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। चेतावनी दी थी कि अगर सरकार नहीं चेती तो यह संख्या रोज बढ़ेगी।

शनिवार को पूरा जंतर-मंतर यमुना मुक्तिकरण आंदोलन के समर्थकों से अटा रहा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने इस आंदोलन का समर्थन किया। शनिवार दोपहर बाद तक यमुना आंदोलन से जुड़े लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।

शुक्रवार रात से जंतर-मंतर पर डेरा जमाए यमुना मुक्तिकरण आंदोलन के हजारों लोग सुबह से धरने पर बैठ गए। पूरा जंतर-मंतर यमुना आंदोलन के समर्थकों से भरा पड़ा था। सभी का बस एक ही नारा है यमुना में हो निर्मल नीर, तभी मिटेगी मन की पीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed