फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna expressway toll money will be deposit in escrow account

गाजियाबाद: एस्क्रो खाते में जमा होगा यमुना एक्सप्रेसवे के टोल का पैसा, नहीं बढ़ेगी दर

Sat, 21 Dec 2019 04:28 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 21 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Yamuna expressway toll money will be deposit in escrow account
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

अब यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क से मिलने वाली रकम का 25 फीसदी हिस्सा एस्क्रो खाते में जमा होगा। यह रकम यमुना एक्सप्रेसवे के रखरखाव पर खर्च होगी। यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने इस पर मुहर लगा दी है। वहीं, बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे का टोल नहीं बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के हादसों को रोकने के लिए आईआईटी दिल्ली से सेफ्टी ऑडिट कराया गया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर जेपी कंपनी को कोई कार्य कराने थे। मुख्यमंत्री ने भी यमुना एक्सप्रेसवे पर लाइटें लगाने के लिए कहा था, लेकिन कंपनी अब बहुत ही कम कार्यों को करा सकी है। इन कार्यों पर 138 करोड़ रुपये खर्च करने थे, जिसमें से कंपनी ने सिर्फ नौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए प्राधिकरण बोर्ड ने निर्णय लिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे से मिलने वाले कुल टोल शुल्क का 25 फीसदी रकम एस्क्रो खाते में जमा होगा। इस रकम को रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। हर माह करीब 28 से 30 करोड़ रुपये टोल शुल्क मिलता है। अभी तक ये पूरा पैसा जेपी कंपनी के पास जाता है। बता दें, कि यमुना एक्सप्रेसवे से हर माह करीब 29 हजार वाहन सफर करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed