फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna Expressway till Lucknow!

एक्सप्रेसवे का अगला पड़ाव लखनऊ

Sun, 23 Feb 2014 10:50 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Feb 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway till Lucknow!

नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने के बाद अब लखनऊ तक का सफर आसान बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आगरा से लखनऊ तक करीब 300 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के लिए आरएफक्यू (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) शनिवार को जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


आगरा से लखनऊ तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। हालांकि पहले इस एक्सप्रेसवे को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत बनाने की योजना बनाई गई थी। भारत सरकार की तरफ से इसके लिए 20 फीसदी खर्च उठाने की रजामंदी भी जता दी गई थी, लेकिन इस परियोजना में हिस्सेदारी निभाने के लिए कोई निजी संस्था आगे नहीं आई।

विज्ञापन


इसके बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को प्रदेश सरकार ने अपने खर्च पर बनाने का निर्णय लिया। यूपीएचडीएमसी के सीईओ मुकुल सिंघल ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पांच भागों में इसका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इसका आएफक्यू जारी कर दिया गया है। एक्सप्रेसवे बनने के बाद नोएडा से लखनऊ तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। औद्योगिक विकास को भी इस योजना से बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को चार लेन की सड़क से जोड़ने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed