फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna below danger mark, yet above warning level

Delhi NCR News: यमुना खतरे के निशान से नीचे, फिर भी चेतावनी स्तर के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
- बाढ़ का खतरा बरकरार, प्रशासन सतर्क, निचले इलाकों में बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है, लेकिन पानी अभी भी चेतावनी स्तर 204.5 मीटर से काफी ऊपर है। रविवार रात 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205 मीटर दर्ज किया गया। इस कारण बाढ़ का खतरा अभी बरकरार है। प्रशासन ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों से हमेशा सतर्क रहने और केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी है।


दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से कुछ नीचे आने से राहत है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, सोमवार रात तक जलस्तर 204.9 मीटर तक नीचे आ सकता है। फिर भी प्रशासन ने कहा कि जब तक पानी चेतावनी स्तर से नीचे नहीं जाता, सतर्कता जरूरी है। हथनीकुंड बैराज से सोमवार को देर रात तक 74,095 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 44,320 क्यूसेक और ओखला बैराज से 53,801 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता रहा है। यमुना बाजार और कश्मीरी गेट जैसे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


---
पुराना रेलवे पुल (मौजूदा स्तर) - 205.00 मीटर



चेतावनी स्तर - 204.50 मीटर



खतरे का स्तर - 205.33 मीटर



निकासी स्तर - 206.00 मीटर



अभी तक उच्च स्तर - 208.66 मीटर (13 जुलाई 2023)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed