फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna Authority will give land to builders after getting 40 percent of amount

यमुना प्राधिकरण का फैसला, 40 फीसदी रकम जमा करने पर ही बिल्डरों को मिलेगी जमीन

Wed, 28 Nov 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 28 Nov 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority will give land to builders after getting 40 percent of amount
builders - फोटो : फाइल फोटो

बिल्डर प्रोजेक्ट (ग्रुप हाउसिंग), टाउनशिप और व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन अब 40 फीसदी रकम जमा करने पर ही होगा। अब तक यह 30 फीसदी ही था। वहीं, जमीन की पूरी किस्त पांच साल में ही देनी होगी। इससे पहले आठ साल में 16 किस्तों में पैसा देना होता था। यमुना प्राधिकरण ने मंगलवार को बोर्ड बैठक में आवंटियों के संबंध में यह कड़ा फैसला लिया। 

विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार व सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि नोएडा-ग्रेनो में पहले बिल्डरों को 10 फीसदी रकम पर जमीन आवंटित कर दी गई थी। इससे तमाम ऐसे बिल्डरों ने जमीन ले ली जो प्रोजेक्ट बनाने की स्थिति में नहीं थे। इससे खरीदारों का पैसा फंस गया। अब 40 फीसदी रकम जमा करने पर ही जमीन आवंटित होगी। साथ ही, पांच साल में पूरी किस्तें जमा करनी होगी। इन दोनों फैसलों से वही लोग यहां जमीन लेंगे, जो वास्तव में प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। इससे प्रोजेक्ट के फंसने के संभावना बहुत कम रहेगी। बकाया किस्त जमा करने के लिए आठ साल का समय अधिक था, इसलिए इसे पांच साल किया गया है और 10 किस्तों में भुगतान करना होगा। यह फैसला सभी के लिए किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, बिल्डर प्रोजेक्ट, टाउनशिप और व्यावसायिक भूखंडों को छोड़कर बाकी सभी संपत्तियों के लिए आवंटन राशि 30 फीसदी ही है। पंजीकरण राशि भी 10 फीसदी ही रहेगी। अभी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 30 हजार आवंटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed