फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yamuna and eastern peripheral expressway now get linked after nhai approval 

एनएचएआई की मंजूरी के बाद अब जुड़ेंगे यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे

Wed, 09 Oct 2019 05:19 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 09 Oct 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
yamuna and eastern peripheral expressway now get linked after nhai approval 
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : फाइल फोटो

यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाने का काम इसी माह से शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने काम शुरू करने पर सहमति दे दी है। यह इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 9.5 किमी पर बनेगा। इस पर 83.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण की देखरेख में यह काम 18 माह में पूरा होगा।

विज्ञापन


दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे करीब एक साल पहले चालू हो गया, लेकिन यह अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ नहीं पाया है। नोएडा एयरपोर्ट के लिए भी दोनों एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की दरकार है। राज्य सरकार ने पहले ही इस पर मंजूरी दे दी है। जिस जगह यह इंटरचेंज बनेगा, वहां से यमुना एक्सप्रेसवे परी चौक की तरफ से करीब 9.5 किमी पर है।
विज्ञापन


इसे बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुका है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई ने किया है, इसी के मद्देनजर उससे सहमति की जरूरत थी, जो अब मिल गई है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, जगनपुर-अफजलपुर के पास बनने वाले इस इंटरचेंज में 4 लूप और 8 रैंप होंगे। जिससे ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यात्री आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद, मेरठ, बागपत से आगरा जाने वाले वाहन चालक ईस्टर्न पेरिफेरल से यमुना एक्सप्रेसवे पर आ सकेंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली वाले भी यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए पलवल और गुरुग्राम आदि जगहों का सफर कर सकेंगे। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने इस माह के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed