फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yamca computer training in gurgaon

वाईएमसीए देगा नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

Thu, 04 Feb 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 04 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
yamca computer training in gurgaon

वाईएमसीए विश्वविद्यालय पांच हजार लोगों को कंप्यूटर व इंटरनेट का नि:शुल्क प्रशिक्षण देगा। विश्वविद्यालय ने यह पहल केंद्र सरकार के डिजिटल साक्षरता अभियान से जुडने के तहत की है।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और साधनों से वंचित लोगों को प्रशिक्षण देने का निर्णय किया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य पांच हजार लोगों को आईटी उपकरणों की जानकारी देकर डिजिटल साक्षर बनाना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, सूचना-प्रौद्योगिकी की जानकारी न रखने वाले किसी भी व्यक्ति को डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल, टेबलेट, ई-मेल भेजना व प्राप्त करना, इंटरनेट पर जानकारी हासिल करना आदि विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि इसके साथ ही लोगों को ऐसी जानकारियां भी दी जाएंगी जो वर्तमान में दैनिक जीवन में उपयोगी हैं। कुलपति दिनेश कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण विश्व विद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज द्वारा चलाया जाएगा। जिसके तहत वेल्डिंग व इलेक्ट्रिशियन के एक वर्षीय कोर्स करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास तुर्क ने बताया कि प्रशिक्षण में 14 से 60 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड के साथ हिस्सा ले सकता है।

प्रशिक्षण लगभग 20 घंटे का रहेगा और प्रतिदिन दो घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed