Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yadav singh wife kusumlata side story about noida tender

करीब एक हजार करोड़ रुपये घोटाला में यादव सिंह की पार्टनर थी कुसुमलता, 3 साल से थी फरार

Sun, 16 Sep 2018 05:09 AM IST
राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 16 Sep 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
Yadav singh wife kusumlata side story about noida tender
Yadav singh wife kusumlata

काली कमाई के कुबेर यादव सिंह ने नोएडा टेंडर के तहत करीब एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया था। पति की इस काली कमाई को सफेद करने में उसकी पत्नी कुसुमलता ने साथ दिया तो सीबीआई ने उस पर अपना शिकंजा कस दिया। भगोड़ा घोषित हो चुकी कुसुमलता शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आते और जाते समय अपना मुंह छिपाए रही।

विज्ञापन


सीबीआई ने उसे नोएडा टेंडर घोटाले से जुड़े दो मामलों में अभियुक्त बनाकर उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। इसके बाद से वह करीब तीन साल से फरार चल रही थी, जिसकी तलाश में लगातार सीबीआई की कई टीमें लगी हुई थीं, लेकिन कुसुमलता सीबीआई की पकड़ में नहीं आ सकी। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह कुसुमलता अपनी बेटी गरिमा भूषण के साथ अदालत में पेश हुई। इस दौरान उसने अपने दुपट्टे से मुंह ढक रखा था। वहीं, जब वह अचानक कोर्ट में पहुंची तो इससे कचहरी परिसर में हलचल हो गई। वह करीब सात घंटे तक अदालत परिसर में रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीमारियों से पीड़ित है कुसुमलता

दोपहर बाद उसके वकीलों ने जिला जज के यहां उसकी जमानत की अर्जी दाखिल की, जोकि दोपहर ढाई बजे ट्रांसफर होकर सीबीआई कोर्ट पहुंची। इसके बाद कुसुमलता के वकीलों ने अर्जी पर बहस की। उन्होंने कुसुमलता की गंभीर बीमारियों का हवाला दिया।

उन्होंने जिन बीमारियों से कुसुमलता पीड़ित है, ठीक उसी तरह की बीमारियों से सपा नेता अमर सिंह भी पीड़ित रहे हैं। उन्हें एक केस में इन बीमारियों के आधार पर ही कोर्ट से जमानत मिल चुकी है तो कुसुमलता को भी जमानत मिलनी चाहिए।

वहीं, अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि कुसुमलता ने पति की काली कमाई को सफेद करने में उसका पूरा सहयोग किया है। उसने इसके लिए कई कंपनियां और ट्रस्ट भी बनाए। उन्होंने कहा कि यादव सिंह ने रिश्वत के 50 लाख रुपये को सफेद में दिखाने के लिए कुसुमलता के नाम से कुसुम गारमेंट्स नामक कंपनी बनवाई, जिसमें उसने यह रुपये ट्रांसफर कराए थे।

वकील ने बताई कुसुमलता की बीमारियां

इसके अलावा उसने आय से अधिक संपत्ति मामले में एक पीजीपी नामक ट्रस्ट बनाया था, जिसके जरिए वह काली कमाई को सफेद करती थी। साथ ही कहा कि कुसुमलता एक भगोड़ा अभियुक्त है और उसे जमानत नहीं मिलने का विरोध किया। 

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद देर शाम को कुसुमलता एक बार फिर मुंह छिपाकर कोर्ट से बाहर निकली तो देखा कि मीडिया के कैमरों ने उसे घेर रखा है। कैमरे देखने के बाद वह अपने परिजनों के पीछे छिप गई।

कुसुमलता के वकीलों ने अदालत में अपनी बहस में कहा कि कुसुमलता को कई गंभीर बीमारियां हैं। इनमें हाइपरटेंशन, आर्थराइटिस, वर्टिगो, इंफेक्शन, मौसिया, डिप्रेशन, पैनिक अटैक आदि शामिल है।


 

यह है नोएडा टेंडर घोटाला

नोएडा प्राधिकरण में वर्ष 2001 से 2007 के बीच टेंडर घोटाला हुआ था। यह टेंडर बिजली, सड़क व अन्य मामलों से जुड़े थे। घोटाले की जानकारी होने पर एक एनजीओ ने इसकी शिकायत 2008 में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आईएएस नूतन ठाकुर ने मामले में हाईकोर्ट में अर्जी देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। 

सीबीआई की जांच में करीब एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला होना पाया। इसके बाद सीबीआई ने इस घोटाले में कई केस दर्ज किए, जिनमें करीब यादव सिंह, कुसुमलता, पंकज जैन, रामेंद्र समेत 14 आरोपी बनाए। सीबीआई ने 2018 में पेश की चार्जशीट यादव सिंह के परिवार समेत सीए मोहन राठी को भी आरोपी बनाया था।

इन धाराओं में दर्ज हुआ यादव सिंह समेत अन्य अभियुक्तों पर मुकदमा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी में इंजीनियर रहते हुए यादव सिंह की सभी तरह के टेंडर और पैसों के आवंटन में बड़ी भूमिका थी। सीबीआई ने यादव सिंह के खिलाफ  आईपीसी की धारा 409, 420, 466, 467, 469, 481 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed