यादव सिंह की मेहरबानी, पूर्व कप्तान को 6 करोड़ में दे दी कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव सिंह की पहुंच सिर्फ नोएडा तक ही सीमित नहीं थी उनकी काली कमाई को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व कप्तान पर भी आरोप सामने आया है।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यादव सिंह का कनेक्शन कहीं न कहीं क्रिकेटरों से भी रहा है। करीब 32 करोड़ रुपये की कंपनी सिर्फ 6 करोड़ रुपये में ही पूर्व क्रिकेट कप्तान को दे दी गई।
सवाल उठता है कि महंगी चीज सस्ते में क्यों ली गई। काली कमाई को सफेद करने के लिए यह रास्ता चुना गया। पूरे प्रकरण में सिर्फ यादव सिंह ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
फायदा पहुंचाने पर यादव सिंह को क्या मिला?
शेयर मार्केट पर भी कहीं न कहीं यादव सिंह की पहुंच रही है। अगर किसी को फायदा पहुंचाया गया है तो उसके बदले में यादव सिंह को क्या मिला, इस बारे में सीबीआई तथ्य खंगाल रही है।
सूत्र बताते हैं कि यादव सिंह जब से सीबीआई की हिरासत में हैं तब से उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई यह भी गोपनीयता बरत रही है कि यादव सिंह को कहां रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक दिन जिस जगह पर रखा जाता है। दूसरे दिन जगह बदल दी जाती है।