{"_id":"0e0f1b0c813545915e2f9306f883f1e2","slug":"yadav-referred-to-the-court-dasna-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने यादव सिंह को भेजा डासना जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने यादव सिंह को भेजा डासना जेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के हत्थे चढे़ काली कमाई के कुबेर यादव सिंह को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई ने उसे शाम करीब पौने चार बजे कोर्ट में पेश किया, लेकिन कस्टडी रिमांड नहीं मांगा। वह पिछले 13 दिन से सीबीआई की कस्टडी में था। यादव सिंह की कोर्ट में अगली पेशी एक मार्च को होगी।
कोर्ट में पेशी के दौरान यादव सिंह की ओर से वकील अमित खेमका ने कहा कि सीबीआई के पास यादव सिंह के खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं है, इसलिए उसने आगे कस्टडी रिमांड नहीं मांगा।
विज्ञापन
वह जल्द ही कोर्ट में जमानत अर्जी डालेंगे। दूसरी तरफ, यह साफ नहीं हो सका है कि यादव सिंह से 13 दिन तक की गई पूछताछ में सीबीआई के हाथ क्या-क्या जानकारियां लगीं हैं।
विज्ञापन
यादव सिंह पहली बार जेल गया है। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने की याचिका नहीं दी गई। सिर्फ जेल भेजने की मांग की गई, साथ ही केस डायरी पेश की गई।
बता दें कि नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को तीन फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद वहीं गिरफ्तार कर लिया था।
चार फरवरी को सीबीआई ने कोर्ट में पेश करके उसे पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद सीबीआई की अर्जी पर 10 फरवरी को उसकी रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ाई गई थी।
15 फरवरी को विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने सीबीआई की अर्जी पर यादव सिंह की रिमांड अवधि 17 फरवरी तक बढ़ा दी थी।
इससे पहले यादव सिंह को विशेष सीबीआई कोर्ट में 3.40 बजे लाया गया। सीबीआई की एक कार आगे चल रही थी। उसके पीछे दूसरी कार में यादव सिंह था।
वह नीले रंग की हाफ जैकेट और नीले रंग की कैप पहने था, जिस पर एस लिखा था। सुनवाई के बाद 4 बजकर 11 मिनट पर वह सीबीआई कोर्ट से डासना जेल के लिए ले जाया गया।