फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   XUV car falls in Gangnahar four girls missing

बेकाबू एक्सयूवी गंगनहर में गिरी, दो छात्राओं समेत चार बहे

Sun, 02 Feb 2020 08:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
XUV car falls in Gangnahar four girls missing
इसी कार में सवार थी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार एक अन्य कार को टक्कर मारकर साइड वॉल को तोड़ते हवा में उछलकर गंगनहर में जा गिरी। हादसा शनिवार देर रात डिडौली गांव के सामने हुआ। कार में दो छात्राओं समेत छह लोग सवार थे। दो छात्र तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन दो छात्रा और एक छात्र सहित चार लोग पानी केतेज बहाव में बह गए। घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ और निजी गोताखोर लगाकर रेस्क्यू शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर की राधिकापुरम कॉलोनी निवासी हिमांशु कुमार (20) पुत्र सुखबीर सिंह शनिवार शाम अनमोल (18) पुत्र प्रदीप कुमार व निशांत चौधरी (20) पुत्र नरेंद्र निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर, हर्षित (18) पुत्र नरेंद्र निवासी कोकड़ा मुजफ्फरनगर, कनिका बिंदल पुत्री राजकुमार निवासी पटेलनगर और सृष्टि जोशी निवासी गौतम विहार देहरादून के साथ एक्सयूवी कार से दिल्ली के लिए चला था। दिल्ली के बाद सभी को मथुरा जाना था। रात करीब 12.45 बजे गंगनहर कांवड़ मार्ग पर डिडौली गांव के सामने एक्सयूवी सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर में पीछे से टकराकर अनियंत्रित हो गई। एक्सयूवी सड़क किनारे दीवार को तोड़ती हुई उछलकर नहर में जा गिरी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नहर में बहे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ निजी गोताखोर भी लगे हुए हैं। एसपी क्राइम को मौके पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नहर में गिरते ही खुल गई खिड़की, सभी बह गए
बताया गया है कि नहर में गिरते ही कार की खिड़की खुल गई और उसमें सवार हिमांशु, निशांत, कनिका, सृष्टि पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, अनमोल व हर्षित तैरकर नहर से बाहर आ गए। एनडीआरएफ की टीम और निजी गोताखोर नहर में डूबे युवक व युवतियों की तलाश कर रही है। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात नीरज जादौन, एसपी काइम, सीओ सदर, सीओ मोदीनगर, एसडीएम मोदीनगर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अचानक बना था मथुरा घूमने का प्लान
अनमोल और हर्षित बारहवीं के छात्र हैं। अनमोल के पिता अमेरिका में नौकरी करते है, जबकि हर्षित के पिता प्रॉपटी डीलर हैं। हर्षित और अनमोल ने बताया कि शनिवार को अचानक मथुरा घूमने का प्लान बना। देहरादून से निशांत, हिमांशु, कनिका और सृष्टि आ रहे थे। उन्होंने अनमोल और हर्षित को मुजफ्फरनगर से अपने साथ कार में बैठा लिया। बताया कि रात में दिल्ली रुकते और अगले दिन मथुरा जाते। नहर में बही सृष्टि निवासी गौतमविहार और कनिका निवासी पटेलनगर देहरादून उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है, निशांत कृषि विभाग में क्लर्क के पर पद तैनात हैं। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से निशांत की नौकरी लगी थी. वहीं, हिमांशु भी देहरादून में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed