फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   X-ray is free in district hospital

अब यहां एक्सरे का कोई पैसा नहीं लगेगा

Tue, 21 Jan 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Jan 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
X-ray is free in district hospital

जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अब आपको एक्सरे के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सोमवार को शासन के आदेश के बाद जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में एक्सरे फ्री कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने बताया कि दोपहर में शासन का लिखित आदेश मिलते ही उसे लागू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी मिलाकर रोजाना करीब 125 मरीजों का एक्सरे किया जाता है।
विज्ञापन


एक एक्सरे पर 30 रुपये यूजर चार्ज लिए जाते थे। कुछ ऐसे मरीज भी होते हैं, जिनके कई एक्सरे करने पड़ते हैं। ऐसे में प्रति एक्सरे 30 रुपये के हिसाब से मरीज पर बोझ बढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री सुविधा हो जाने से मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि शासनादेश मिलने से पहले मरीजों को यूजर चार्ज देना पड़ा। सीएमओ डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि दादरी, बादलपुर और भंगेल सीएचसी में एक्सरे की सुविधा है।


शासनादेश मिलते ही तीनों सीएचसी पर एक्सरे फ्री कर दिया गया है। मालूम हो कि नोएडा स्थित आई केयर अस्पताल में बीते वर्ष के अंत में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में एक्सरे की सुविधा को फ्री करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed