{"_id":"55fefd890229aa79460f3a8d8d102527","slug":"wrong-medical-treatment-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः काटनी पड़ सकती हैं मासूम की उंगलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः काटनी पड़ सकती हैं मासूम की उंगलियां
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा की पौने दो वर्षीय मासूम दिशा के इलाज में इतनी कोताही बरती गई कि अब एक हाथ की कुछ उंगलियां काटने की नौबत आ गई है। बच्ची को गंभीर हालात में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में है और उंगली ना काटनी पड़े इसके लिए सभी वैकल्पिक इलाज और दवाओं पर काम कर रहे हैं।
सफदरजंग अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक बग्गा ने बताया कि बच्ची का दायां हाथ बुरी तरह से जख्मी है। हाथ में सूजन और संक्रमण भी है। फिलहाल दवा देकर संक्रमण को कम किया जा रहा है और बच्ची के हाथ को बिना नुकसान पहुंचाए ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. बग्गा ने कहा कि यदि दवा से बच्ची के हाथ के घाव को ठीक नहीं किया जा सका तो संभव है कि हाथ की चार उंगलियों को काटना पड़े। अल्मोड़ा में बच्ची के इलाज में काफी कोताही बरती गई और खराब हालत में यहां लाया गया।
विज्ञापन
बच्ची के पिता रमेश कुमार ने बताया कि बच्ची को बुखार और खांसी के बाद 23 दिसंबर-2013 को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बच्ची को ड्रिप चढ़ाई गई थी।
ड्रिप गलत तरीके से चढ़ाने की वजह से बच्ची के हाथों में सूजन आ गया और हाथ में रक्त प्रवाह भी रुक गया था। जिसकी वजह से बच्ची का हाथ नीला पड़ने लगा।
दूसरे दिन बच्ची को वहां से किसी और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 24 से 30 दिसंबर के बीच तीन सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तब बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।