{"_id":"6afb4cf2ea747cea32f18e6aad3f1cb2","slug":"wrong-call-in-police-helpline-number-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पी रहे थे और डायल कर दिया 100 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पी रहे थे और डायल कर दिया 100 नंबर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Feb 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पुलिस की कार्यशैली जांचने के लिए कंट्रोल रूम में फोन करना एक शख्स को महंगा पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने गलत सूचना देने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
रात को बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक होटल के पास अपनी सेंट्रो कार में बैठकर बांसलांबी गांव निवासी मुकेश, भोलू और नागेश नामक तीन युवक शराब पी रहे थे। उसी दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके होटल के सामने खड़ी अपनी डिस्कवर बाइक के चोरी होने की शिकायत दे दी।
शिकायत मिलते ही कुछ ही देर में बिलासपुर पुलिस थाने से एएसआई कंवर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि उनकी बाइक तो उनके पास में खड़ी थी।
विज्ञापन
जब इस बारे में पुलिस ने युवकों से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि वे तो देखना चाह रहे थे शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचती हैं या नहीं। एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन