{"_id":"7c22ada6ab9a496545e810b7577e7c9b","slug":"wrestling-tournament-finals-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा कुश्ती के फाइनल में चल रहे हैं दांव-पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा कुश्ती के फाइनल में चल रहे हैं दांव-पेंच
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 18 Jan 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स में आगाज हुआ। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न आयुवर्ग और भारवर्ग की 60 कुश्तियां हुईं। इसमें सबसे रोचक कुश्ती 85 किलोग्राम भारवर्ग की हुई।
विज्ञापन
त्रिपुरी अखाड़ा खंडेवला के राहुल और इंदर अखाड़ा के विनय के बीच हुई। इसमें राहुल ने जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया। जिला खेल विभाग की ओर से जिला कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन अंडर-16 और 18 के विभिन्न आयुवर्गों की कुश्ती हुई। जिले भर के पहलवानों में इसे लेकर उत्साह दिखा। नवोदित पहलवानों के बीच भी कांटे की टक्कर हुई। सभी प्रतियोगिता में विजय के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 300 स्कूलों में आज से होगा महा मुकाबला
जिला खेल विभाग के कुश्ती कोच जयभगवान कटारिया ने बताया कि सभी भारवर्ग का फाइनल शनिवार को कराया जाएगा। 85 किलोग्राम का दूसरा सेमीफाइनल सोहना के अजय और गुड़गांव के कुलवीर पहलवान के बीच हुआ। इसमें अजय ने जीत दर्ज की।
अब 85 किलोग्राम का फाइनल शनिवार को त्रिपुरी अखाड़े के राहुल और सोहना के अजय के बीच होगा। अंडर-18 के 63 किलोग्राम भारवर्ग में झाड़सा के पहलवान बृजेश और मऊ लोकरी के शुभम के बीच मुुकाबला हुआ। इसमें बृजेश ने जीत दर्ज की।
जिला कुमार और केसरी का पहले दिन एक भी मुकाबला नहीं हुआ। दोनों मुकाबले शनिवार को होंगे। दंगल के दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शक कड़ाके की ठंड के बीच कुश्ती देखने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचे।