फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wrestling competition worth of rupees 1 crore in haryana

एक करोड़ की ईनामी कबड्डी प्रतियोगिता, जल्द तय होगी तारीख

Sun, 13 Mar 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 13 Mar 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
wrestling competition worth of rupees 1 crore in haryana
कबड्डी प्रतियोगिता

प्रदेश सरकार कबड्डी को बढ़ावा देने के मकसद से एक करोड़ की ईनामी कबड्डी प्रतियोगिता कराएगी। इसकी घोषणा खेल मंत्री अनिल विज ने की।

विज्ञापन


वहीं शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर 21 से 23 मार्च को फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता Òभारत केसरी दंगल-2016Ó का आयोजन किया जाएगा। प्रथम विजेता को एक करोड़ रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता खत्म होने के बाद कबड्डी की एक करोड़ ईनाम की प्रतियोगिता कराई जाएगी। जल्द ही तारीख तय होगी। एक करोड़ का ईनाम जीतने के मकसद से खिलाड़ियों में खेल भावना पैदा होगी और फिर से गांव-गांव में इसके खिलाड़ी तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन प्रतियोगिता होने के कारण हरियाणा के अलावा दूसरे प्रदेश के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे। इससे दूसरे प्रदेश को भी फायदा होगा।
मंत्री ने दावा किया कि यह भारत का सबसे बड़ा दंगल और कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

दंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 1 करोड़ रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 लाख, तीसरे को 25 लाख, चौथे को 10 लाख, पांचवें को 5 लाख, छठे को 3 लाख, सातवें को 2 लाख और आठवें को 1 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

प्रतियोगिता के दौरान फर्स्ट राउंड विजेता को 7100 रुपये, दूसरे राउंड विजेता को 11 हजार, तीसरे राउंड विजेता को 21 हजार तथा लीग बाउट्स विजेता को 21 हजार रुपये इनामी राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed