फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wrestler yuvraj singh came out of injury.

सरकारी अस्पताल ने बदली युवराज सिंह की जिंदगी

Sat, 13 Sep 2014 03:55 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
wrestler yuvraj singh came out of injury.

लंबे इंतजार के बाद युवराज सिंह एक बार फिर रिंग में वापस आ गए हैं। 2010 में हुए ऑपरेशन के बाद युवराज ने वापसी की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने किया ऐसा चमत्कार कि बदल गई उनकी जिंदगी।

विज्ञापन


असल में उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी जिसके कारण 24 साल के युवराज बेहद निराश हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि वह अपना हाथ भी बमुश्किल उठा पाते थे।

चार साल में दो आपरेशन कराने के बाद युवराज ने जोरदार वापसी कर साबित कर दिया कि काई भी चोट उन्हें उनके खेल से दूर नहीं कर सकती।

उनकी वापसी भी जोरदार रही। रिंग में उतरते ही उन्होने दो प्रतियोगिताएं जीत ली जिसमें राज्य स्तर की फ्री स्टाइल रेसलिंग चैंपियनशिप का खिताब भी शामिल है।

युवराज का कहना है कि पंजाब के डाक्टर ने उन्हें रेसलिंग हमेशा के लिए छोड़ देने का सुझाव दिया था। डाक्टर के मुताबिक युवराज के कंधे की चोट ऐसी नहीं थी कि वह फिर से खेलने का रिस्क ले सकते।
विज्ञापन

हमेशा के लिए गंवा सकते ‌थे हाथ

wrestler yuvraj singh came out of injury.

ऐसा करने से वह अपना हाथ हमेशा के लिए गंवा सकते थे। लेकिन युवराज ने हार नहीं मानी। रिंग में वापसी के उनके सपने को सफदरजंग के डाक्टरों ने सच कर दिखाया।

युवराज सफदरजंग हास्पिटल के डाक्टरों की मदद से दुबारा रिंग में वापस आए और इसके लिए उन्होंनेन डाक्टर का आभार व्यक्त किया।

पिछले चार साल में युवराज के कंधे की हड्डी की दो बार ऐरथोस्कोपी हो चुकी है। फिलहाल वह अपना स्वाभाविक खेल जारी रख सकने की स्थिती में हैं।

सीनियर आरथोपेडिक सर्जन और सेंटर के डायरेक्टर, डाक्टर दीपक चौधरी ने कहा कि सफदरजंग में आने से पहले युवराज अपना हाथ भी बमु‌‌श्किल उठा पाते थे। युवराज शोल्डर डिसलोकेशन की परेशानी से जूझ रहे थे।

रेसलरर्स के साथ अक्सर यही समस्या आती है। हमने उनका आपरेशन किया और टिनी कैमरे जिसे ऐरथोस्कोप कहा जाता है की मदद से कंधे के आस-पास की मसल को जोड़ गया। इसके बाद छः महीने के लगातार फिजीयोथैरिपी और व्यायाम की सहायता से युवराज रिंग में वापस आ पाए।

कम पैसे में संभव है महंगा इलाज

wrestler yuvraj singh came out of injury.

डाक्टर चौधरी ने कहा कि पहले ज्यादातर खिलाड़ी अपना इलाज करने विदेश चले जाते थे या प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेते थे। जो खिलाड़ी यह खर्च नहीं उठा पाते थे वह खेल छोड़ने को मजबूर होते थे।

सफदरजंग जैसे सरकारी अस्पताल यही सुविधाएं कम पैसे पर लोगों को दे रहे हैं जो उभरते खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

सफदरजंग हास्पिटल का अपना स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर है जो जिम की सुविधा भी देता है। इसकी मदद से खिलाड़ी विभिन्न तरह के व्यायाम करते हैं जो जल्दी ठीक होने में उनकी मदद करता है।

डाक्टर का कहना है कि यहां टेनिस खिलाड़ी कोहनी और हाथ की चोट को लेकर आते है जबकि फुटबाल के खिलाड़ी जांघ और पैर की मांसपेशियों की परेशानी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed