{"_id":"65f6f50c530323c07b0aa582","slug":"wpl-final-match-delhi-metro-extends-timing-for-train-operations-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL final match: दर्शकों की सहूलियत के लिए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, रात 12.15 बजे तक मिलेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WPL final match: दर्शकों की सहूलियत के लिए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, रात 12.15 बजे तक मिलेगी सेवा
Sun, 17 Mar 2024 07:20 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Mar 2024 07:20 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल को देखते हुए ट्रेन के समय में बदलाव किया है। ऐसे में आज रात 12.15 बजे तक ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : twitter @OfficialDMRC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल को देखते हुए ट्रेन परिचालन का समय बढ़ा दिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट किया कि 'अरुण जेटली स्टेडियम में आज रात महिला प्रीमियर लीग फाइनल के समापन के बाद दर्शकों की सुचारू आवाजाही की सुविधा के लिए, निकटवर्ती दिल्ली गेट स्टेशन (वायलेट लाइन पर) से मेट्रो सेवा 12.15 बजे तक उपलब्ध रहेगी।'
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि डब्ल्यूपीएल फाइनल के बाद प्रशंसकों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स और डीएमआरसी यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए हैं कि डब्ल्यूपीएल फाइनल के बाद घर वापस जाने वाले प्रशंसक देर रात 12.15 बजे तक मेट्रो ले सकें। फाइनल रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है।
विज्ञापन