{"_id":"68e5230da092929d880ed3b2","slug":"worship-was-performed-throughout-the-day-on-valmiki-jayanti-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107734-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वाल्मीकि जयंती पर दिनभर हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वाल्मीकि जयंती पर दिनभर हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन
नई दिल्ली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सुबह से ही मंदिर मार्ग स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। पूरे दिन भक्तों की भारी उपस्थिति रही और मंदिर परिसर में लोगों का प्रवेश लगातार बना रहा। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर उनके आदर्शों और संदेशों को याद करते हुए दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मंदिर मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी पहुंचे। उन्होंने महंत महामंडलेश्वर किशन शाह विद्यार्थी महाराज के मार्गदर्शन में पूजा की। इस अवसर पर भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग भी उपस्थित थे। इस विशेष अवसर पर कांग्रेस नेताओं की भी उपस्थिति रही। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शोभायात्रा में भाग लिया। ब्यूरो