{"_id":"272f0a955185cadc9e73ca3456b138b0","slug":"worship-on-pond-somewhere-on-pier-will-offer-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर कहीं तालाब तो कहीं कृत्रिम घाट पर देंगे अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर कहीं तालाब तो कहीं कृत्रिम घाट पर देंगे अर्घ्य
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। 17 नवंबर को छठ पूजा होगी। जिसे लेकर घाटों को संवारने का काम किया जा रहा है। घाटों को लाइटिंग और फूलों से डेकोरेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
दो दिन का उपवास रखने के बाद बुधवार को भव्य तरीके से शहर में छठ महापर्व मनाया जाएगा। व्रतियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शहर में कहीं तालाब तो कहीं कृत्रिम घाट बनाकर छठ मैया की उपासना की जाएगी।
विज्ञापन
नहरपार खेड़ी पुल, पल्ला पुल, बाराही तालाब सहित अन्य स्थानों पर मेले की तैयारियां भी की जा रही हैं। जहां छठ घाट नहीं हैं वहां कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें पानी भरा जाएगा। गाजेबाजे के साथ हजारों लोग नहर, तालाब और कृत्रिम तालाब में खड़े होकर छठी मैया की पूजा करेंगे।
विज्ञापन
डबुआ स्थित भोजपुरी अवधी समाज भवन, लक्कड़पुर, दयालबाग, इरोज गार्डन, सराय ख्वाजा, सेक्टर-22 हनुमान मंदिर, सेक्टर 23ए, सेक्टर- 24 हनुमान मंदिर, सेक्टर-52 शिव मंदिर, सेक्टर-55 हनुमान मंदिर, सेक्टर-3 नहर पर, शाहिद पार्क संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के पास, मुजेसर, डबुआ कॉलोनी, बाइपास रोड स्थित मां काली मंदिर, सेक्टर-8, ओल्ड फरीदाबाद बाराही तालाब, एनएच तीन, जवाहर कॉलोनी, पल्ला, खेड़ी पुल में घाटों को सजाने का काम चल रहा है।
इसके अलावा छठ पर्व पर नहर, तालाबों व कृत्रिम कुंडों के किनारे छोटे छोटे मंदिरों के प्रतिरूप बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालु विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।